Move to Jagran APP

जन आशीर्वाद यात्रा में 581 किमी का सफर तय करेंगे सीएम

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को मिहिजाम के ओवल मैदान से दुमका गांधी मैदान तक 115 किमी का सफर तय किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:37 AM (IST)
जन आशीर्वाद यात्रा में 581 किमी का सफर तय करेंगे सीएम
जन आशीर्वाद यात्रा में 581 किमी का सफर तय करेंगे सीएम

जागरण संवाददाता, जामताड़ा:  जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को मिहिजाम के ओवल मैदान से दुमका गांधी मैदान तक 115 किमी का सफर तय किए। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का झंडा दिखाकर यात्रा की शुरुआत करवाई थी। प्रथम चरण की यह यात्रा 24 सितंबर तक संताल के सभी छह जिलों में भ्रमण करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 581  किमी  का सफर रथ से पूरा करेंगे। जामताड़ा से शुरू हुई इस यात्रा का समापन 24 सितंबर को देवघर के आरमित्रा मैदान में होगा। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के सांसद संजय सेठ, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, प्रभारी सत्येंद्र कुमार, पूर्व विधायक विष्णु प्र. भैया, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, प्रदेश प्रतिनिधि तरुण गुप्ता, नगर प्रभारी धनेश्वर मंडल, नपं अध्यक्ष कमल गुप्ता, बालमुकुंद रविदास की मौजूदगी में मिहिजाम इंदिरा चौक से सफर शुरू किया। उसके बाद फतेहपुर में बांदो, नाला में सभा करते हुए सीएम की यात्रा दुमका पहुंची। दुमका के पहले मसलिया, दलाही में भी सीएम जनता से मिले। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की 192 तक की  यात्रा  शिकारीपाड़ा,  पाकुड़िया,  बड़कियारी, महेशपुर, शहरग्राम, हिरणपुर  होते हुए पाकुड़ सिदो कान्हू पार्क में समाप्त होगी। शनिवार को सीएम 69 किमी यात्रा करेंगे। आमड़ापाड़ा,  लिट्टीपाड़ा, धरमपुर मोड़, बरहेट, पंचकड़िया  होते हुए बोरियो  यात्रा पहुंचेगी। रविवार को 108 किमी की यात्रा साहिबगंज,  बांझी, बवारीजोर, भोरीचौक, ललमटिया, महागामा, पत्थरगामा,  गांधीग्राम  से  गुजरती हुई गोड्डा तक पहुंचेगी। सोमवार को 110 किमी की यात्रा पौड़ेयाहाट,  हंसडीहा, नौनीहाट, बास्कीनाथ, जामा,  फूलो-झानो चौक दुमका, महबोना होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी। मंगलवार को अंतिम दिन 77 किमी का सफर मुख्यमंत्री उसी रथ से पूरा करेंगे।

loksabha election banner

इस दौरान जामताड़ा के करमाटांड़ नंदन कानन से यात्रा शुरू होकर सारठ बाजार,  सिमरा मोड़,  पथरोल चौक, मधुपुर, चांदडीह  होते हुए देवघर के आर मित्रा कॉलेज मैदान में समाप्त होगी। यहां से सीएम रांची प्रस्थान कर जाएंगे। यहां-यहां होगी सभा

शुक्रवार को शिकारीपाड़ा कॉलेज मैदान, महेशपुर अंबेडकर चौक, पाकुड़ में सिदो-कान्हू पार्क में सभा होगी। शनिवार को लिट्टीपाड़ा चौक, बरहेट चौक, बोरियो, रविवार को साहिबगंज रेलवे मैदान, महगमा में कुंवर बटेश्वर सिंह स्मारक स्थल व गोड्डा कारगिल चौक में सभा होगी।

सोमवार को पौड़ेयाहाट ब्लॉक मैदान, बास्कीनाथ नंदी चौक, रामगढ़ व अंतिम दिन सारठ बाजार चौक, मधुपुर डालमिया चौक, देवघर आर मित्रा मैदान में आयोजित सभा को सीएम संबोधित करेंगे। यहां-यहां करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुरुवार को दुमका, शुक्रवार को पाकुड़, रविवार को गोड्डा, सोमवार की रात जामताड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम रथ से भ्रमण कर जनता से संवाद करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने पूरी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जनता से सीधे मिलकर उनका आशीर्वाद लेना है। सीएम साढ़े चार वर्षो में विकास के किए गए कार्यो की जानकारी जनता को देते हुए झारखंड के विकास के लिए चुनाव में भाजपा को दोबारा समर्थन देने का आह्वान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.