Move to Jagran APP

बाइक के धक्के से बच्चा घायल

बिदापाथर (जामताड़ा) बिदापाथर थाना क्षेत्र के गोविदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे स्थित धसनिया गांव के समीप शुक्रवार को बाइक के धक्के से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान धसनिया गांव के ही धर्मराय यादव (13) के रूप में हुई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 05:36 PM (IST)
बाइक के धक्के से बच्चा घायल
बाइक के धक्के से बच्चा घायल

बिदापाथर (जामताड़ा) : बिदापाथर थाना क्षेत्र के गोविदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे स्थित धसनिया गांव के समीप शुक्रवार को बाइक के धक्के से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान धसनिया गांव के ही धर्मराय यादव (13) के रूप में हुई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। जानकारी के अनुसार धर्मराज यादव सड़क किनारे जा रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक संख्या जेएच 10 डी.1566 ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे धर्मराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया गया। वहीं मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर बिदापाथर थाना के एएसआइ शैलेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.