मुख्यमंत्री दीदी किचन जरूरतमंदों के लिए लाभप्रद
नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन होने से जरू
नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन होने से जरूरतमंदों को मुफ्त में दो वक्त का भोजन मिल रहा है। लॉकडाउन में मुफ्त में भोजन मिलना जरूरतमंदों के लिए काफी सहायक साबित हो रहा है। प्रखंड के पबिया में काली आजीविका सखी मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है। यहां भी मुफ्त में सुबह और शाम दो वक्त का भोजन जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। केंद्र संचालन में काली आजीविका सखी मंडल की अध्यक्षा चित्ररेखा, सचिव टुंपा मंडल, कोषाध्यक्ष रीता देवी अपने सदस्यों के साथ सक्रिय हैं। वहीं मुख्यमंत्री दीदी किचन में जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले इसके लिए अधिकारियों का निरीक्षण भी हो रहा है। सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार अभी तक 21 मई तक मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किए जाने का निर्देश है। इसके बाद विभाग से मिले निर्देश के आलोक में आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रखंड के 25 पंचायत में 49 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा है।