विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर चेन्नई-बरौनी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:55 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चेन्नई और बरौनी के बीच एक विशेष ...और पढ़ें

चेन्नई- बरौनी छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

चेन्नई- बरौनी छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन आन डिमांड (टीओडी) विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06115 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी टीओडी एक्सप्रेस 12 नवंबर (गुरुवार) को चेन्नई सेंट्रल से रात 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14 नवंबर (शनिवार) को रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 06116 बरौनी-चेन्नई बीच टीओडी एक्सप्रेस 16 नवंबर (सोमवार) को रात 9:00 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर (बुधवार) को शाम 6:30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।

आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत दोनों ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। इन विशेष ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।