दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अगैया में लगाया गया चेकपोस्ट
कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव को लेकर फतेहपुर के कई स्थानों में चेक पोस्ट लगाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 07:00 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव को लेकर फतेहपुर के कई स्थानों में चेक पोस्ट लगाए गए हैं। दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अगैया के समीप लगाए गए चेक पोस्ट में कई वाहनों को रोका गया है। चेक पोस्ट में पुलिसकर्मी के अलावा ग्रामीण पुलिस वह बतौर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सर्व रंजन यादव तैनात हैं। यादव ने बताया कि दुमका व जामताड़ा जिला को जोड़ने वाले फतेहपुर प्रखंड के अगैया मे चेक पोस्ट में लगाया गया है। यहां वाहनों की आवाजाही की जांच की जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें