पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे
नारायणपुर (जामताड़ा) : दुर्गापूजा को लेकर रविवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति सि
नारायणपुर (जामताड़ा) : दुर्गापूजा को लेकर रविवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर बल दिया गया। बैठक में बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी अजय ¨सह ने कहा कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। निर्देशों का अनुपालन सभी लोग सुनिश्चित करें। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है।
महाअष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बाजार में बेरियर लगाया जाएगा। दुर्गा पूजा में नारायणपुर में नवमी एवं विजयादशमी के दिन मेला लगता है। मेले में काफी भीड़ होती है। मेला में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया गया। कहा कि दुकानदार कूड़ादान रखेंगे। बैठक में प्रशासन ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि कोशिश करें कि मुख्य पथ का कम से कम अतिक्रमण हो। पूजा पंडाल में प्रवेश निकासी का निशाना लगाएं। पूजा पंडाल में अग्नि नियंत्रण की व्यवस्था रखे। कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी। लोग किसी अफवाह में नहीं जाएं, बल्कि प्रशासन से संपर्क करके सच्चाई का पता लगा लें। थाना क्षेत्र के नारायणपुर के अलावा मंडरो, पतरोडीह, दझिणबहाल, पेटारी, अमजोरा, दक्षिनीडीह, देवलबाड़ी, धरमपुर, घाटी, बुधुडीह आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा होती है। देवलबाड़ी एवं धरमपुर में बीस अक्टूबर को तथा मंडरो में 21 अक्टूबर को मेला लगेगा। शेष स्थानों पर 19 अक्टूबर को मेला लगेगा। बैठक में एएसआई जेपी ¨सह, केपी ¨सह, ठाकुर मंडल, उत्तम मंडल, सलीम अंसारी, जावेद अंसारी, आरएन ¨सह, मो. इदरीश, गोलक बिहारी ¨सह, टिकैतमनी ¨सह आदि उपस्थित थे।