Move to Jagran APP

भाजपा की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं

कुंडहित (जामताड़ा) शनिवार को स्थानीय सिचाई परिसदन में भारतीय जनता पार्टी कुंडहित व बाग

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM (IST)
भाजपा की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं
भाजपा की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं

कुंडहित (जामताड़ा) : शनिवार को स्थानीय सिचाई परिसदन में भारतीय जनता पार्टी कुंडहित व बागडेहरी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दुमका के सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद भारत माता की वंदना गीत से हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मौके पर सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व मंत्री सह स्थानीय भाजपा नेता सत्यानंद झा बाटुल ने संगठन की रीति-नीति पर कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता की बदौलत भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज संगठन बहुत ही मजबूत है। कार्यकर्ता के त्याग-तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। मौके पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह महामंत्री प्रभास हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी, कार्यक्रम प्रभारी किरण बेसरा, राजू राय, फटीक गोप, परिमल घोष, उज्ज्वल पाल, पोलटू मान्ना, हृदय दास जंगल कर्मकार, बसन खान, आसिक शेख, मुकेश घोष, दुलाली वाउरी, रवि वाद्यकर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.