इंदूरहीड़-कालाझरिया के बीच बना पुल क्षतिग्रस्त, बढ़ा खतरा
बिदापाथर (जामताड़ा) जामताड़ा नाला भाया गेड़िया बिदापाथर थाना क्षेत्र के इंदूरहीड़ व कालाझ
बिदापाथर (जामताड़ा) : जामताड़ा नाला भाया गेड़िया बिदापाथर थाना क्षेत्र के इंदूरहीड़ व कालाझरिया गांव के बीच जोरिया का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा बन चुका है। राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन करने को विवश हैं। वर्षों पूर्व बने पुल के पिलर क्षतिग्रस्त होकर ढह रहे हैं। वही पुल के का ऊपरी सतह पर सुरंग बन चुकी है।
जबकि नाला-जामताड़ा जाने का शार्टकट रास्ता होने के कारण रोजाना दोपहिया व चार पहिया वाहनों से लोग गुजरते हैं। पदाधिकारी से लेकर नेताओं का भी वाहन शामिल रहता है। बावजूद किसी ने समस्या समाधान के दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की। महीनों से पुल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने से पुल पर बनी सुरंग को पत्थर व मिट्टी से भरने की प्रयास किया फिर भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय अजय मंडल बताते हैं कि उक्त पुल जर्जर स्थिति में है। धीरे- धीरे पुल का हिस्सा टूट कर गिर रहा है। अत्यधिक बारिश से पुल पर बड़ी सुरंग बन चुकी है। इससे खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन का ध्यान देना चाहिए। मिहिर पंडित ने बताया कि पुल से दिन के उजाले में किसी तरह आवागमन कर लेते हैं। शाम के बाद अंधेरा होने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोग गमनागमन करने का विवश हैं। पता नहीं कब हादसा हो जाए। स्थानीय तारणी पंडित, नवगोपाल महतो, रवि कर्मकार ने प्रशासन से शीघ्र पुल की मरम्मत कराने की मांग की।