कुएं से अधेड़ का शव बरामद
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव के कोलडीह टोला स्थित अर्द्धनिि
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:52 AM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव के कोलडीह टोला स्थित अर्द्धनिर्मित कुएं से पुलिस ने अधेड़ का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
शनिवार की सुबह कुएं में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। शव के सिर पर चोट के निशान हैं। मृत व्यक्ति सफेद टी शर्ट और बनियान पहना हुआ है। पानी में रहने से शव फूल गया है। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस पड़ताल कर रही है। इस संदर्भ में एएसआइ बीके ¨सह ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जामताड़ा भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें