Move to Jagran APP

आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कंबल वितरण शुरू

फतेहपुर (जामताड़ा) चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। जामजोड़ी पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन कर बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी व मुखिया सरिता मुर्मू ने संयुक्त रूप से 160 गरीब लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए उचित लाभुकों का चयन कर कंबल दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:31 PM (IST)
आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कंबल वितरण शुरू
आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कंबल वितरण शुरू

फतेहपुर (जामताड़ा) : चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। जामजोड़ी पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन कर बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी व मुखिया सरिता मुर्मू ने संयुक्त रूप से 160 गरीब लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए उचित लाभुकों का चयन कर कंबल दिया गया है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के पहले ही कंबल वितरण के लिए प्रखंड प्रशासन को कंबल आपूर्ति कर दी गई थी। उसके बाद आचार संहिता के लग जाने से गरीबों को कंबल नहीं मिल सका था। बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायतों में कंबल वितरण के लिए दे दिया गया है। पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधि को कंबल वितरण का निर्देश दिया गया है। मौके पर सीआइ राजेंद्र प्रसाद साह, पंचायत समिति सदस्य वीरू मिर्धा, उप मुखिया बाबूधन हेंब्रम, हराधन टुडू आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.