Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेत में किया प्रदर्शन

फतेहपुर (जामताड़ा ) झारखंड प्रदेश में किसानों के समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी फत

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:21 PM (IST)
किसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेत में किया प्रदर्शन
किसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेत में किया प्रदर्शन

फतेहपुर (जामताड़ा ): झारखंड प्रदेश में किसानों के समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर मंडल की ओर से किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर। सरकार के विरूध विरोध प्रदर्शन किया गया। झारखंड सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से विफल साबित होती हुई नजर आ रही है। न समय पर किसी प्रकार खरीफ व दलहन फसल के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। कहा कि कृषि ऋण माफी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझाई गई है। किसानों में संशय की स्थिति है। सरकार के माध्यम से खरीदे गए धान की राशि अभी तक भुगतान नहीं की गई है। यह सरकार किसानों के साथ छलावा करती आ रही है। मानसून बीत जाने के बाद भी किसानों को अभी तक धान बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसानों को ऊंचे दामों पर बाजार से धान के बीज खरीदने पड़ रहे हैं, हमारा झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। किसानों की इस तरह की अवहेलना से यह प्रतीत होता है कि सरकार किसानों के प्रति कितनी उदासीन है। भाजपा जिला मंत्री मनोज गोस्वामी ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार सभी प्रखंडों के पंचायत में लैंपस में धान का बीज कृषि यंत्र तथा खाद यूरिया सभी किसानों को ससमय अनुदान दरों पर उपलब्ध कराएं। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी मंडल महामंत्री निवास यादव सक्रिय सदस्य मनोज भंडारी अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मकरूद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.