व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे जोरदार आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने गुरुवार को बयान जारी कर जामताड़ा में लचर बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पर हमला बोला।
संवाद सहयोगी, जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने गुरुवार को बयान जारी कर जामताड़ा में लचर बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पर हमला बोला। कहा कि व्यवस्था में सुधार करने की बजाय जामताड़ा विधायक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दांव पेच चल रहे हैं। लोगों को विकास की राजनीति से दूर ले जाकर वे दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती और समझती है। कहा कि अगर जामताड़ा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर ठीक नहीं हुई तो भाजपा पूरे जिले भर में लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करेगी।
मौके पर पार्टी के प्रभास हेंब्रम, सुकुमार सर्खेल, रंजीत प्रसाद यादव, निपेन सिंह, श्याम सिंह, संजय ओझा, अनूप पांडे, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे।