Move to Jagran APP

भाजपा के राहत केंद्रों में प्रवासी मजदूरों को मिला भोजन

जागरण संवाददाता जामताड़ा भाजपा की हाइवे रिलीफ टीम ने जामताड़ा के विभिन्न भागों में अलग-अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:09 AM (IST)
भाजपा के राहत केंद्रों में प्रवासी मजदूरों को मिला भोजन
भाजपा के राहत केंद्रों में प्रवासी मजदूरों को मिला भोजन

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : भाजपा की हाइवे रिलीफ टीम ने जामताड़ा के विभिन्न भागों में अलग-अलग केंद्रों के जरिए प्रवासी मजदूरों को भोजन, चिकित्सा सहायता, अल्पाहार, मास्क सैनिटाइजर, वाहन की सुविधा दे रही है। सोमवार को बांसपहाड़ी हाइवे राहत केंद्र में भाजपा नेता व संथाल परगना मोदी आहार प्रभारी वीरेंद्र मंडल पहुंचकर अपनी निगरानी में भोजन बनवाया व स्वयंसेवकों की सहायता से लगभग पांच वाहन के प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया।

loksabha election banner

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि जामताड़ा जिले में ही इसी तरह अनेक सेवा केंद्र पार्टी खोल रखी है। पांडेयडीह के पास, सतसाल में, जामताड़ा के शहना, बेवा, मिहिजाम में राहत केंद्र है। कार्यकर्ता सेवा देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। भाजपा नेता सुकुमार सर्खेल, संजय साहू, अजय पांडेय, पिटू गुप्ता, रंजीत तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों ने भाजपा की पहल की सराहना की। कहा कि अब आगे रास्ता सुगम होगा। नपं के पूर्व अध्यक्ष मंडल ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन लॉकडाउन तक निरंतर चलता रहेगा। स्थानीय लोग भी इन कामों में सहयोग कर रहे हैं। मौके पर संजय साव, सनोज मंडल, राजेंद्र मंडल, सुरेश मंडल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.