भाजपा नेता ने क्षेत्र के बीमार लोगों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
जामताड़ा भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने गुरुवार को नारायणपुर मंडल के घटियारी बुटबेरिया चंपापुर चैनपुर देवलबाड़ी मंझलाडीह डोकीडीह आदि गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में मंडल ने बीमार पुराने समाजसेवी के घर जाकर उनकी सुध ली। स्वस्थ बेहतर रहने की कामना मां चंचला से की गई।
जामताड़ा : भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने गुरुवार को नारायणपुर मंडल के घटियारी, बुटबेरिया, चंपापुर, चैनपुर, देवलबाड़ी, मंझलाडीह, डोकीडीह आदि गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में मंडल ने बीमार पुराने समाजसेवी के घर जाकर उनकी सुध ली। स्वस्थ बेहतर रहने की कामना मां चंचला से की गई। समाजसेवी बसंत रजक के घर पहुंच कर उनका हालचाल जाना। मंडल ने बसंत रजक व उसके परिजनों को आश्वासन दिया कि वे सदैव सहयोग करने को तत्पर हैं। मंडल ने कहा कि बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और फिर से समाज की सेवा करेंगे। स्वयंसवकों को बीमार लोगों को चिह्नित कर हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया। सुझाव दिया कि राहत का कार्य करते समय शारीरिक दूरी का पालन करें। मंडल ने आमजनों से भी अपील की कि वैश्विक महामारी का सबसे बड़ा उपचार शारीरिक दूरी ही है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। असुविधा होने पर स्वयंसेवकों से या उनसे सीधे संपर्क करें। मदद के लिए लोगों ने उनकी प्रशंसा की।