भाजपा ने बांटा श्रमिक सशक्तिकरण का प्रपत्र
फतेहपुर (जामताड़ा) भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व के नियोजित कार्यक्रम के
फतेहपुर (जामताड़ा): भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व के नियोजित कार्यक्रम के तहत श्रमेव जयते श्रम संहिताओं से श्रमिक सशक्तिकरण का प्रपत्र फतेहपुर के मंझलाडीह ग्राम में ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में व्याप्त श्रम सुधार के लिए जो कानून बनाया है, उसमें 50 करोड़ से अधिक संगठित असंगठित व स्वनियोजित कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था रोजगार के अवसर का प्रावधान है। इस कानून से महिला कामगारों को पुरुष कामगारों की तुलना में वेतन की समानता व दुर्घटना की स्थिति में जुर्माने का 50 प्रतिशत भाग कामगार का अन्य कार्यों के लिए दिया जाएगा ।