Move to Jagran APP

सांसदों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

जामताड़ा जामताड़ा विस सीट से भाजपा प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को यहां अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुधीर कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। मंडल के साथ साथ रांची के सांसद संजय सेठ पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय सुकुमुनी हेंब्रम व अधिवक्ता के साथ नामांकन कराने पहुंचे थे। मुख्य द्वार भाजपाइयों का हुजूम लगा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:18 AM (IST)
सांसदों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
सांसदों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

जामताड़ा : जामताड़ा विस सीट से भाजपा प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को यहां अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुधीर कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। मंडल के साथ साथ रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय, सुकुमुनी हेंब्रम व अधिवक्ता के साथ नामांकन कराने पहुंचे थे। मुख्य द्वार भाजपाइयों का हुजूम लगा था। जमकर नारेबाजी भी हुई। वहीं दूसरी तरफ जेबीसी मैदान में नामांकन के मौके पर आयोजित सभा में हजारों लोग स्थानीय नेताओं की सुन रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने व सभा के बाद शहर में रोड शो कर भाजपा ने जनबल का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

रोड शो में वाहनों व लोगों की लंबी कतार दूर-दूर तक लगी हुई थी। दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी रोड शो में शामिल थे। रैली में चलते बुजुर्गो व बड़ों का पांव छुकर आशीर्वाद भी लेते गए। जबकि कोर्ट रोड में वासंती दुर्गामंदिर के बाद बंजरंगबली मंदिर में माथा टेका। बंजरंगबली मंदिर के समक्ष काफिला रुकते ही रोड जाम हो गया। सड़क पर ही बैंड, तासा पार्टी की धुन पर हर उम्र के लोग खूब थिरके। आदिवासी पुरुष भी पारंपरिक नृत्य अलग-अलग टोली बनाकर कर रहे थे। ढोल-नगाड़े व मांदर की थाप की आवाज गूंज रही थी। हर तरफउल्लास व उत्साह का माहौल था। आदिवासी महिलाएं परंपरागत परिधान में आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी। माथे पर कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं। सभा व रैली को लेकर पूरा शहर दिन भर भाजपाइयों से पटा रहा। हर इलाके में केसरिया रंग छाया हुआ था। विभिन्न प्रखंडों व गांवों से पहुंचे समर्थकों के वाहन से गांधी मैदान में अटा पड़ा था। जबकि बगल में जेबीसी मैदान सभा की भारी भीड़ से भरी थी। भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने सांसद रवींद्र राय और संजय सेठ के चरण स्पर्श किए। यहां मुख्य द्वार पर बैंड व डीजे की धून पर घंटों भीड़ थिरकती रही।

इसके पूर्व नामांकन कक्ष से मंडल के साथ बाहर लौटते ही रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है जो 23 दिसंबर को पूरा होगा। रघुवर दास ना रुके थके काफी काम किए हैं। आज संताल में विकास की गति देखी जा रही है। 70 साल में पहली बार झारखंड में विकास दिखा है।

पूर्व सांसद रवींद्र राय ने कहा कि भाजपा सिल्ली विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभा में लड़ रही है। जामताड़ा में दूसरी बार बीरेंद्र मंडल पर पार्टी से विश्वास जताया है। भाजपा ने समाज के बिखराव को रोका है। यहां सामाजिक सद्भाव का काम किया गया है। विकास के रास्ते को मजबूत किया गया है। मौके पर प्रत्याशी मंडल ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य का काफी विकास हुआ है। यह भीड़ भाजपा के प्रति अपार जनसमर्थन का एक संकेत है। विकास पर जनता की आस्था जगी है। साथ में संयोजक सोमनाथ सिंह, नप अध्यक्ष कमल गुप्ता, सुरेश राय, सुभाष प्रसाद, धनेश्वर मंडल समेत दूरदराज से पहुंचे काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.