Move to Jagran APP

भाजपा ही कर सकती है देश व राज्य का विकास

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड के शिमलाडंगाल के

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:38 PM (IST)
भाजपा ही कर सकती है देश व राज्य का विकास
भाजपा ही कर सकती है देश व राज्य का विकास

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड के शिमलाडंगाल के मुरीडीही पहाड़िया टोला में भाजपा नेता सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही, उन्हें केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सभी गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के का घर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का मुफ्त में बड़े अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इससे गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। किसी भी गरीब की गंभीर बीमारी से मौत नहीं होगी। देश और राज्य का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अन्य राजनीतिक दल तो सिर्फ देश व राज्य को लूटने का काम किया है। विकसित भारत देखना हो, तो 2019 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने में योगदान करने की अपील की। मौके पर कार्तिक पहाड़िया, परिमल पहाड़िया, अनिल पहाड़िया, मोतीलाल पहाड़िया, बिष्णु पहाड़िया, हराधन पहाड़िया, कानन पहाड़िया, लखि पहाड़िया, बेली देवी, परबोती पहाड़िया, सुमित्रा पहाड़िया, मुनि पहाड़िया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.