आजादी के अमृत अमृत महोत्सव पर बाइक तिरंगा यात्रा निकाली
अमृत महोत्सव पर युवाओं ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत अमृत महोत्सव पर बाइक तिरंगा यात्रा निकाली
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर में आजादी का अमृत महोत्सव पर सामाजिक कार्यकर्ता सूरज झा ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अंगूठिया मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो फतेहपुर बाजार होते हुए मुरूडीह शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय, तिरंगा हमारी शान है इसे कभी नहीं झूकने देंगे समेत कई देशभक्ति नारे लगाए। स्वतंत्रता सेनानियों के जयकारे से क्षेत्र गुंजयमान रहा। सूरज झा ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ सभी शान से मना रहे हैं। लोगों ने अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा कर यह साबित कर दिया है कि देश के प्रति लोगों में समर्पण की भावना जागृत हुई है। मौके पर रोहित सेन, सरोज झा, दिवाकर झा, विमल मंडल, नंद किशोर झा आदि उपस्थित थे।