राज्य स्तरीय जंप रोप में जामताड़ा अव्वल
जामताड़ा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जामताड़ा जिला जंपरोप एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में इस जिले के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण 5 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया।
जासं, जामताड़ा : जामताड़ा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जामताड़ा जिला जंपरोप एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में इस जिले के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 5 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। जामताड़ा टीम विजेता बनी। खूंटी जिला 8 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक 5 कांस्य पदक हासिल कर उपविजेता बना। पूर्वी सिंहभूम जिला 5 स्वर्ण पदक,तीन रजत पदक और 4 कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। अतिथि प्रदीप कुमार भैया, डी भंडारी अरूप मित्रा, डॉ चंचल भंडारी, एकामता सिंह, भूपेश गुप्ता, दीपक दुबे, नितेस सेन ने सभी विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पाने वाली टीम और खिलाड़ियों को मेडल व स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये।।
अतिथि प्रदीप कुमार भैया ने कहा कि इस खेल से खिलाड़ियों को शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। डीडी भंडारी कहा कि जामताड़ा जैसे शहर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराना यहां के जिला एसोसिएशन के लिए सराहनीय है। खेल से भी खिलाड़ी भविष्य में अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे। विश्वास है कि जामताड़ा जिले का नाम भी राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये खिलाड़ी रोशन करेंगे। जामताड़ा जिला जंपरोप एसोसिएशन के सचिव नंदन सिंह ने कहा कि काफी मेहनत और लगन के साथ ही प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराया गया।