विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संदेशखाली से लौट रहे मशहूर कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और हनुमान पंडित की हादसे में मौत, अंडाल में बस से टकराई कार

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:16 PM (IST)

प्रख्यात बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और उनके सहयोगी हनुमान पंडित का पश्चिम बंगाल के अंडाल में सड़क दुर्घटना ...और पढ़ें

अंडाल के पास बस से टकराई कार, सहयोगी हनुमान पंडित की भी मौत।

अंडाल के पास बस से टकराई कार, सहयोगी हनुमान पंडित की भी मौत।

HighLights

  1. प्रख्यात बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह का निधन।

  2. पश्चिम बंगाल के अंडाल में बस-कार की टक्कर।

  3. सहयोगी हनुमान पंडित की भी दुर्घटना में मौत।

संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा)। प्रख्यात बांगला कीर्तन गायक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के फुटाबांध निवसी ब्रज किशोर सिंह का पश्चिम बंगाल स्थित अंडाल में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे में उनके सहयोगी व बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लाइबनी गांव निवासी हनुमान पंडित की भी मौत हो गई।

दोनों के असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, ब्रज किशोर सिंह अपने टीम के साथ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से कार्यक्रम संपन्न करने के बाद कार से बिंदापाथर अपने घर लौट रहे थे।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास उनकी कार एक बस से जोरदार टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ब्रज किशोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद सहयोगी हनुमान पंडित ने भी दम तोड़ दिया।

ब्रज किशोर सिंह बांगला कीर्तन गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन से संगीत और भक्ति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, उनके पैतृक गांव फुंटाबांध सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि ब्रज किशोर सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, हनुमान पंडित के निधन से उनके गांव में भी शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- 'सुख के दिन आए तो चले गए मां-बाबा', मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर मुंडन के बाद हेमंत की छलछलाई आंखें