Move to Jagran APP

विद्यासागर स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ-सीओ ने चलाया अभियान

विद्यासागर (जामताड़ा) स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यासागर प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी संजय पासवान के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएनएम व सहिया आदि ने सहभागीता अपनाई। अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर चुनाव तक चलती रहेगी। सभी अपने पोषक क्षेत्र व आवासीय क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। सभी को 20 दिसंबर को पहले मतदान फिर जलपान करवाने का प्रण लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:22 PM (IST)
विद्यासागर स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ-सीओ ने चलाया अभियान
विद्यासागर स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ-सीओ ने चलाया अभियान

विद्यासागर (जामताड़ा) : स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यासागर प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा, अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी संजय पासवान के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएनएम व सहिया आदि ने सहभागीता अपनाई। अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर चुनाव तक चलती रहेगी। सभी अपने पोषक क्षेत्र व आवासीय क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। सभी को 20 दिसंबर को पहले मतदान फिर जलपान करवाने का प्रण लिया। साथ ही इस लोकतंत्र के महापर्व में अपना भविष्य अपने हाथों से चुनने के अधिकार का उपयोग करने के लिए सभी को बताएं। इसी के साथ में मतदान जागरूकता से संबंधित कई नारे भी लगाए। मौके पर बीडीओ ने बताया कि वृद्धा व दिव्यांग को मतदान के लिए जागरूक करे व ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। इस अभियान में मुख्य रूप से राम नारायण सिंह, राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, एएनएम लखी दास, फूलो कुमारी, कमलेश देवी, अंजलि रानी, अंजू कुमारी सिंह, उमा देवी, शांति हांसदा, प्रतिमा दास, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी, गायत्री देवी, शबनम खातून, सुशीला मरांडी समेत दर्जनों सहिया जागरूकता कार्यक्रम में शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.