सड़क दुर्घटना में जीजा व साले की मौत
करमाटांड़ (जामताड़ा) : चितरा थाना क्षेत्र की कैराबांक पंचायत के मुंडा गांव चौक के समीप
करमाटांड़ (जामताड़ा) : चितरा थाना क्षेत्र की कैराबांक पंचायत के मुंडा गांव चौक के समीप हुई अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक चालक बिट्टू मंडल व उसका साला धनंजय मंडल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाइक चालक करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठकरमाटांड़ का रहने वाला था। धनंजय मंडल देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र के तालझारी का निवासी था। बिट्टू अपने साला के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। बिट्टू की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मौत से महानवमी के दिन गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बिट्टू मंडल की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी मायके में थी। उससे मिलने के लिए एक सप्ताह पूर्व वह ससुराल गया हुआ था। नवमी के दिन वह ससुराल से मुंडा आया हुआ था।