Move to Jagran APP

विवाहिता होमगार्ड की हत्या में पति गिरफ्तार

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव में विवाहिता सह होमगार्ड गुि

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 05:59 PM (IST)
विवाहिता होमगार्ड की हत्या में पति गिरफ्तार
विवाहिता होमगार्ड की हत्या में पति गिरफ्तार

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव में विवाहिता सह होमगार्ड गुड़िया की हुई हत्या के आरोपित पति शनिचर मंडल को पुलिस ने रविवार देर रात को गिरफ्तार किया। वह हत्या के बाद से ही फरार था। 6 नवंबर को सियाटांड़ में गुड़िया की हत्या फांसी लगाकर ससुराल वालों ने कर दी थी। घटना के बाद ससुराल वाले शव को आंगन में छोड़कर घरों में ताला जड़ कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने गुप्त सूचना पर उसे दबोचा और रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

loksabha election banner

---दहेज हत्या के ये नामजद : हत्या के बाद नारायणपुर थाना के मोहनपुर गांव निवासी सह गुड़िया के भाई जीतू मंडल ने दहेज हत्या का आवेदन देकर ससुराल वालों में पति शनिचर मंडल, देवर जगन्नाथ मंडल, सास चंपू देवी, ससुर राम प्रसाद मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया था। मृतका गुड़िया के भाई ने बताया कि दहेज के लिए उनकी बहन को बराबर प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी। जीतू मंडल के मुताबिक गुड़िया इसी 28 अक्टूबर को गृह रक्षा वाहिनी का प्रशिक्षण रांची में पूरी की थी। इसी बीच पति-पत्नी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। दोनों की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जामताड़ा महिला थाना में पिछले माह सुलह हुई थी। तब से गुड़िया ससुराल में रह रही थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बहन को बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था।

---हत्या के चार दिन पूर्व ही ससुराल आई थी : दहेज को लेकर वर्ष 2016 में करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 73/16 दर्ज किया गया था। इधर 6 नवंबर को हत्या के चार दिन पूर्व जबरन गुड़िया देवी को मायके से विदा कर ससुराल लाया गया था। उसके बाद रात को रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव घर के आंगन में खटिया पर पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर सबसे पहले गुड़िया की मां कमली देवी घटनास्थल पर पहुंची थी। । वह बेटी के शव से लिपट कर चीत्कार कर रो रही थी। मृतक गुड़िया देवी के दो बच्चे भी हैं। एक की उम्र 4 साल तथा दूसरे की उम्र 2 वर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.