इंदिराटांड़ से साइबर क्राइम आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : शुक्रवार शाम को करमाटांड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 08:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : शुक्रवार शाम को करमाटांड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार कर जामताड़ा और देवघर जिले के बीच इंदिराटांड़ गांव के समीप छापेमारी की। वहां से देवघर जिला के कोलडीह निवासी महावीर मंडल को साइबर अपराध के आरोप ं में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने महावीर मंडल के पास से कई मोबाइल भी जब्त किए। बताया कि साइबर आरोपित पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहे हैं। कहा कि महावीर मंडल मौके पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कई साइबर आरोपितों के साथ खाताधारकों से मोबाइल पर एटीएम आदि का गुप्त नंबर लेने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को देखते ही अन्य अपराधी भाग निकले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें