Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पत्नी का हत्यारा पति गया जेल

????????? ????? ?? ???? ??????? ?? ?????? ???? ?? ???? ?? ?? ????? ????? ?? ?????? ??? ???? ???? ?? ???????? ?? ??? ??? ???? ??? ???? ???? ????????? ???? ???? ?????? 22/19 ?? ?????? ???

By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:32 AM (IST)
Hero Image
पत्नी का हत्यारा पति गया जेल

बिदापाथर (जामताड़ा) : बिदापाथर पुलिस ने धसनिया गांव से दहेज को ले पत्नी हत्या के आरोपित पति राजू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित को शनिवार सुबह में गिरफ्तार किया गया। राजू यादव बिदापाथर थाना कांड संख्या 22/19 के आरोपित था। मालूम हो कि 26 फरवरी 2018 को धसनिया गांव में एक विवाहिता छाया देवी (23) की संदिग्ध मौत हो गयी थी। घटना की खबर पर मृतका के पिता देवघर जिले के आमजोड़ा गांव के गौउर यादव धसनिया पहुंचकर पुलिस को बताया था कि ससुराल वाले दहे•ा के लिए उसे परेशान करते थे। उन्होंने बेटी छाया देवी की हत्या करने का आरोप पति राजू उर्फ बाबू महतो, ससुर ठाकुर महतो, जेठ बच्चन महतो, जेठानी गुड़िया देवी पर लगाया था। ठाकुर महतो को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज चुका है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने साहिबगंज-गोविदपुर हाइवे जाम कर दिया था। बाद में पुलिस की ओर से आरोपित की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम हटा था।