Move to Jagran APP

अर्जुन सिंह की सेवा भावना सदैव रहेगा स्मरणीय

जामताड़ा शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर स्थित एसजीएसवाई सभागार में एक समारोह का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 08:13 PM (IST)
अर्जुन सिंह की सेवा भावना सदैव रहेगा स्मरणीय
अर्जुन सिंह की सेवा भावना सदैव रहेगा स्मरणीय

जामताड़ा : शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर स्थित एसजीएसवाई सभागार में एक समारोह का आयोजन कर जामताड़ा जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व पेयजल तथा स्वच्छता विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अर्जुन प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर मौजूद उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना होता है। उन्होंने अर्जुन सिंह को प्रशासन व कर्मियों के बीच का सेतु बताते हुए कहा कि उनके प्रयास से हमेशा कर्मियों का कल्याण हुआ। कर्मियों की कोई भी समस्याएं होती थी तो उन्होंने समाधान करने का प्रयास किया। कहा कि उनक ी सेवा भावना हमेशा स्मरणीय रहेगा। जब भी प्रशासन को जरुरत हुआ तो इन्होंने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। मौके पर मौजूद डीडीसी अनिलसन लकड़ा ने भी अर्जुन सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं सेवानिवृत्त अर्जुन सिंह ने अपने सह कर्मियों को इस बात के लिए विशेष साधुवाद दिया कि उनके हर निर्णय को सभी ने दिल से स्वीकार किया तथा जिला प्रशासन ने भी हमेशा सहयोग किया। इस मौके पर जिला कोषागार पदाधिकारी प्रधान मांझी, कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार,बैजू झा, कमल दास, विजय कुमार आदि सैकड़ों कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर,सर्व शिक्षा अभियान सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी हरि किशोर त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में योगदान, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति आदि प्रक्रिया सामान्य है। इन सभी प्रक्रिया से सरकारी सेवक को गुजरना पड़ता है। सेवानिवृत्ति से किसी भी पदाधिकारी कर्मचारी को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार सदस्यों के बीच सुखमय जीवन व्यतीत हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। त्रिपाठी जी ढाई वर्ष से अधिक सेवा कार्यालय में दिए। इनके कुशल कार्य निष्पादन की कार्यशैली ने लोगों को प्रोत्साहित किया है। वहीं त्रिपाठी ने कहा कार्यालय पदाधिकारी कर्मियों के साथ जिले वासियों का भरपूर सहयोग मिला इन्हीं लोगों के सहयोग का परिणाम है कि अपने दायित्व के निर्वहन में हमेशा सफल होता रहा। मौके पर एडीपीओ संजय कापरी, एपीओ उज्ज्वल मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के दिलीप हेंब्रम, संदीप कुमार, चंद्रशेखर कुमार, प्रदीप दत्त, सुमन कुमारी आदि कार्यालय कर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.