दिल्ली-रांची में समान सोच की सरकार आवश्यक : मुंडा
चहोमुखि विकास तभी जब दिल्ली व रांची में एक सौच व समझ की सरकार होगी मुंडा
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े शोषित, वंचित, श्रमिक, किसान, माताएं और युवाओं के हित में चलने वाली योजनाएं तभी ठीक से आगे बढ़ पाएगी जब दिल्ली व रांची में एक ही सोच और समझ वाली सरकार होगी। यह बात मंगलवार को जामताड़ा विस स्थित बागधारा फुटबॉल मैदान में चुनाव सभा में आदिवासी कल्याण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। कहा कि धोखा से मुक्ति पाने के लिए एक मौका मिला है, उस मौका को बेकार नहीं जाने दें। मां तारा की पवित्र भूमि को धोखा से मुक्ति दिलाएं। आदिवासियों की जो भी समस्या है उसे पूरा करेंगे। भारत सरकार इस दिशा में काम कर रही है। लेकिन कुछ लोगों को आलोचना करने की आदत पड़ गई है जो करेंगे ही। कुछ लोगों को सिर्फ वोट लेने से मतलब रहता है, उन्हें देश, समाज, परिवार से कोई मतलब नहीं रहता है। लेकिन भाजपा परिवार, गांव, समाज, देश की चिता करती है। भारत की मजबूती की चिता करती है। भारत की मजबूती तभी होगा जब भारत के हर नागरिक मजबूत होगा। मुंडा ने बंगला व संताली भाषा में लोगों से संवाद किया। मौके पर विधान सभा प्रभारी धान सिंह रावत,जामताड़ा नपं अध्यक्ष रीना कुमारी,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लालटू सर्खेल, दुबराज मंडल, सुरेश राय, सोमनाथ सिंह, अंगभूति झा आदि मौजूद थे।