Move to Jagran APP

चक्रवात की वजह से दिन भर हुई बारिश

जामताड़ा चक्रवात एम्फन का असर मंगलवार मध्य रात्रि के बाद से ही जिले में दिखाई देने लगा। अल स

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:11 AM (IST)
चक्रवात की वजह से दिन भर हुई बारिश
चक्रवात की वजह से दिन भर हुई बारिश

जामताड़ा : चक्रवात एम्फन का असर मंगलवार मध्य रात्रि के बाद से ही जिले में दिखाई देने लगा। अल सुबह से तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हुई। बुधवार की देर शाम तक झर-झर बारिश थमी नहीं थी। किसानों को नुकसान कम तो फायदा ज्यादा हुआ है। वर्तमान समय में जिले में गरमा मकई एवं सब्जी की खेती हो रही है। बुधवार को दिनभर हुई बारिश से खेतों में लगी फसलों को नवजीवन मिला है। खरीफ फसल की बोआई व रोपाई आसान हुई है। खेतों की जोताई भी अब शुरू होगी।

loksabha election banner

कड़ी धूप की वजह से खेत सूखा रहने के कारण खेत का जोताई कार्य नहीं हो पा रहा था। इससे किसान चितित थे। अब बारिश के बाद किसानों के चेहरे में किसानी करने की खुशी है। चक्रवात एम्फन की पूर्व सूचना पर लोग सतर्क रहे। लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्य से ही बाहर निकले। सड़कों में जलजमाव की स्थित उत्पन्न हो गई है। इधर बारिश से लोगों को गर्मी से भी पीछा छूटा है। हफ्ते भर से तापमान काफी बढ़ा था। जिला का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडिया ने कहा कि बारिश कृषि विस्तार में उपयोगी है। इसका किसान सदुयोग करें। खेतों की जोताई शुरू करें। इससे खरीफ फसल की बोआई अवधि तक खेतों की मिट्टी से कीटाणु का सफाया हो जाएगा। वहीं बारिश का पानी जोताई किए गए खेतों में जमीन के अंदर जाएगा। इससे जलस्तर बरकरार रहेगा। खेतों में नमी की मात्रा भी कायम रहेगी। इससे फसल की उपज भी बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.