विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: AIMIM ने 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान, जामताड़ा से भी उतारेगा उम्मीदवार

Published: Mon, 07 Oct 2024 10:45 PM (IST)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिसमें जामताड़ा विधानसभा सीट भी शामिल है। पार्टी का कहना है कि यहां के जनप्रतिनिधि आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों में गुलाम की मानसिकता भर रहे हैं। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विकास के लिए परिवर्तन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

झारखंड में 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की एआइएमआइएम, प्रदेश अध्यक्ष का एलान।
झारखंड में 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की एआइएमआइएम, प्रदेश अध्यक्ष का एलान।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। एआइएमआइएम ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया है। यहां 35 सीटों में चुनाव लड़ने की योजना है। जामताड़ा विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसके लिए पार्टी में मंथन चल रहा है।

यह बातें सोमवार को चेंगायडीह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर अली ने कही। उन्होंने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

मो. शाकिर ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों में गुलाम की मानसिकता भर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा की सरकार आएगी तो, सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। साथ ही, दूसरे के कार्यक्रम में जाने पर योजनाओं के लाभ वंचित रखने का भय दिखाया जा रहा है, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि सभी को अपना हक मांगने का अधिकार है। यहां शिक्षा व्यवस्था पर ठीक नहीं हैं। आप पहले शिक्षा पर ध्यान दें तभी आगे बढ़ पाएंगे। विकास के लिए यहां परिवर्तन जरूरी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष जसीम अंसारी ने कहा कि जामताड़ा के जनप्रतिनिधि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को डराने का काम कर रह हैं।

पार्टी के जिला सचिव मो. शफाकत अलि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमनाथ कोल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमाउद्दीन अंसारी, मुरारी मंडल, शयान ख़ान, शाहिद अंसरी, तनवीर अलि, रियाज अहमद अंसारी, ज़ाबिर शेख, सनाउल शेख, इक़बाल शेख आदि थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।