शतप्रतिशत रिजल्ट में 32 प्रथम व 16 द्वितीय स्थान प्राप्त किए
जामताड़ा सेंट जोसेफ स्कूल का वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त हुआ
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जामताड़ा : सेंट जोसेफ स्कूल का वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त हुआ। यह विद्यालय आइसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के बाद प्रथम बार विद्यालय के दशम वर्ग के 48 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 32 विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए और 16 विद्यार्थी द्वितीय स्थान प्राप्त किए। खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्राचार्य फादर आलोक ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक के साथ विद्यार्थियों की इमानदारी से विद्या अध्ययन और लगन के साथ अथक परिश्रम का यह परिणाम है। यह जानकारी विद्यालय के खेल शिक्षक सह मीडिया प्रभारी दीपक दुबे ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें