शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज, आरोपित फरार
नाला (जामताड़ा) नाला थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला नाला थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 07:49 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 07:49 PM (IST)
नाला (जामताड़ा) : नाला थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला नाला थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने थाना क्षेत्र के बड़ामपुर पंचायत के बालीचुड़ गांव के श्रीमत हांसदा नामक युवक पर उक्त आरोप लगाया गया है। 18 मार्च की देर रात को पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि शादी की बात कर लड़का ने मुकर गया। आरोपित फरार है। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की छानबीन चल रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें