7954 को लगा कोरोनारोधी टीका
जामताड़ा दो दिवसीय टीकाकरण अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को जिले के 122 केंद्रों में टीक
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 08:43 PM (IST)
जामताड़ा : दो दिवसीय टीकाकरण अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को जिले के 122 केंद्रों में टीकाकरण शिविर संपन्न हुआ। 7954 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सफल रहे। सबसे अधिक जामताड़ा प्रखंड में 3175 लोगों को जबकि सबसे कम नारायणपुर प्रखंड में 1452 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसी प्रकार कुंडहित प्रखंड में 1606 लोगों को और नाला प्रखंड में 1721 लोगों को टीका लगाया। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने को प्रशासनिक पदाधिकारी ने पंचायत कर्मियों को जबकि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें