70 प्रवासी जेबीसी क्वारंटाइन केंद्र में बंद
बार्डर पर चल रही जांच के क्रम में अन्य राज्य से आवाजाही के क्रम में पकड़ाए 70 प्रवासियों को जेबीसी प्लस टू विद्यालय स्थित कोरंनटाइन केंद्र में रखा गया है। पुलिस के सौजन्य से सुरक्षा व भोजन दिया जा रहा है।
जामताड़ा : बार्डर पर चल रही जांच के क्रम में अन्य राज्य से आवाजाही के क्रम में पकड़ाए 70 प्रवासियों को जेबीसी प्लस टू विद्यालय स्थित कोरंनटाइन केंद्र में रखा गया है। पुलिस के सौजन्य से सुरक्षा व भोजन दिया जा रहा है। चिकित्सक टीम प्रवासियों के स्वास्थ्य संबंधित हर गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। इन प्रवासियों को 14 दिनों तक कोरंनटाइन केंद्र में रखा जायेगा। टाउन थाना परिसर में रसोई घर बनाया गया है। यहां भोजन तैयार कर जेबीसी विद्यालय पहुंचाया जाता है। ताकि कोरंटाइल केंद्र वाले को बेहतर भोजन मिल सके।
--- मृतक का नमूना संग्रह : जिला मुख्यालय शहर में राजबाड़ी स्थित सखाबस्ती में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर बुधवार सुबह पहुंची चिकित्सक टीम ने मृतक 50 वर्षीय रतन रवानी का नमूना संग्रह किया। नमूना जांच को रांची भेजा जायेगा। नमूना संग्रह करने के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके किस्कू ने बताया की कोरोना महामारी अवधि में किसी भी प्रकार की मौत पर मृतक का नमूना संग्रह कर जांच कराना अनिवार्य है। वहीं परिजनों से मौत के कारण भी जानने का प्रावधान है। रवानी के परिजन से भी जानकारी ली गई। प्रथम ²ष्टया सामान्य मौत प्रतित होता है। आगे जांच रिपोर्ट से कुछ स्पष्ट होगा।
--- स्क्रीनिग जारी : कई दिनों से चल रहे प्रवासियों एवं लाक्षणिक व्यक्तियों का स्क्रीनिग बुधवार को भी पूरे दिन जारी रही। जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रवासी व लाक्षणिक व्यक्ति के घर में पंहुच कर चिकित्सक टीम ने 130 लोगों की स्क्रीनिग की। सदर अस्पताल के कोरंनटाइन व आइसोलेशन वार्ड में उपचार रत चारों मरीज के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना वायरस के लाक्षणिक मरीजों के स्क्रीनिग व उपचार की सुविधा में कोई कमी नहीं है।