55 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
¨बदापाथर (जामताड़ा) : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत धंसनिया पंचायत के गुहियाजोरी गांव में ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 06:55 PM (IST)
¨बदापाथर (जामताड़ा) : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत धंसनिया पंचायत के गुहियाजोरी गांव में शिविर आयोजित कर 55 लाभुकों के बीच जिला बीस सूत्री सदस्य प्रवास कुमार हेम्ब्रम एवं फतेहपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ¨चतामणी भंडारी ने रसोई गैस व चूल्हा का वितरण किया। प्रवास हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को धुआं से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकेगी। अब महिलाओं को जलावन के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। मौके पर भाजपा के ¨बदापाथर मंडल अध्यक्ष राम मुर्मू, युवा मोर्चा के गुरुपद पंडित, पांडव यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें