¨बदापाथर में कपड़ा व्यवसायी से 50 हजार की लूट
¨बदापाथर (जामताड़ा) : नाला-जामताड़ा सड़क स्थित ¨बदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा व गेड़यिा गांव के
¨बदापाथर (जामताड़ा) : नाला-जामताड़ा सड़क स्थित ¨बदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा व गेड़यिा गांव के बीच मिर्गीजोरिया पलाश बागान के समीप चार अज्ञात नकाबपोश ने जामताड़ा के कपड़ा व्यवसायी विमल वैद्य (संजय टेक्सटाइल्स) के कर्मी से पिस्तौल का भय दिखा कर 50 हजार रुपये लूट ली।
संजय टेक्सटाइल्स का कर्मी सुभाष मंडल (मालिक विमल वैद्य) कुंडहित, नाला से उधारी की वसूली कर वापस जामताड़ा लौट रहा था। इसी दौरान चार नकाबपोश बिना नंबर के एक सफेद व एक काला रंग की बाइक से आकर मिर्गीजोरिया पलाश बागान के पास रोक लिया। उसे पिस्तौल का भय दिखा कर डिक्की की चाबी ले ली और डिक्की में रखे 50 हजार रुपये लूट लिया। घटना अपराह्न साढ़े चार बजे की है। बाद में सुभाष मंडल ने मालिक को घटना की सूचना दी। फिर थाना में आकर प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया।
बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नाकाबपोस बाइक से नाला की भाग गए।
बता दें कि इससे पहले 23 दिसंबर 2017 को ¨बदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप चार अपराधियों ने फतेहपुर से उधारी की वसूली कर जामताड़ा लौट रहे जामताड़ा के कपड़ा व्यवसायी रवि मेहरिया को गोली मारकर करीब ढाई लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। मेहरिया को जांघ में गोली लगने के कारण जान बच गई थी। घटना के तीसरे दिन संताल परगाना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश कुमार झा जांच के लिए घटना स्थल पहुंचे थे। हालांकि लूट कांड में शामिल अजय मंडल, फारूक अंसारी, महबूब अंसारी व आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गईं है।