Move to Jagran APP

46 करोड़ से बनेगी नारायणपुर-बजराघाट सड़क

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आपने जो सपना देखा, इसे आपके आशीर्वाद से पूरा करने में सफल हु

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 02:57 AM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 02:57 AM (IST)
46 करोड़ से बनेगी नारायणपुर-बजराघाट सड़क
46 करोड़ से बनेगी नारायणपुर-बजराघाट सड़क

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आपने जो सपना देखा, इसे आपके आशीर्वाद से पूरा करने में सफल हुआ और यही सौगात देने आया हूं। काफी दिनों से नारायणपुर पेट्रोल पंप से बजराघाट भाया तरणी, चिरूडीह पथ निर्माण का अरमान था। इसे पूरा किया। गुरुवार को जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कैबिनेट से नारायणपुर-बजरा घाट भाया तरणी चिरुडीह पबिया सड़क को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर सुखजोड़ा जुरगूडीह में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लागत लगभग 46 करोड़ है। क्षेत्र के लोग वर्षो से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बन जाने से लगभग 15 पंचायत के हजारों लोग मुख्य सड़क से जुड़ जायेंगे और धनबाद की दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही पबिया और चिरुडीह के लोगों को धनबाद जाने के लिए अब नारायणपुर नहीं जाना पड़ेगा। यातायात की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को खासकर व्यवसायी, किसान और युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ रहा था, तो देखा था कि इस सड़क पर कोई चलना पसंद नहीं करते थे। यहां तक की बड़े-बड़े नेता सड़क के बजाय हेलीकॉप्टर से आना पसंद कर रहे थे। उसी समय इस सड़क को बनवाने का निर्णय लिया था। सभी विधानसभा सत्रों मे इस सड़क की मांग सरकार से की। आखिरकार सरकार ने इस सड़क को कैबिनेट में पास कर दिया। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री एवं विभागीय सचिव को धन्यवाद देता हूं।

loksabha election banner

मौके पर पूर्व मुखिया रूपलाल, भैरव हेम्ब्रम, हराधन पंडित, विष्णु पंडित, आनंद मुर्मू, लोबेशन हेम्ब्रम, उज्जवल गोरांई, चानोती मरांडी, चिराग उद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी, शमीम अंसारी, इमरान अंसारी, रवि लाल मुर्मू, निर्मल मंडल, फूलचंद मंडल, गणेश मंडल, तारापद मंडल, उपेन दत्ता, लखींद्र मुर्मू, अभय पांडेय, विनोद मुर्मू, पार्वती मुर्मू आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.