जामताड़ा के फतेहपुर में वज्रपात से 3 की माैत, चार मूर्छित Jamtara News
ठुनका टुडू अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार तड़के अचानक जोर की आवाज के साथ घर पर वज्रपात हुई।
जामताड़ा, जेएनएन। फतेहपुर प्रखंड के बनुडीह झिलुआ ग्राम में वज्रपात से गुरुवार तड़के तीन आदिवासियों की माैत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के लोग हैं। इस घटना में चार लोग मूर्छित भी हुए जिनका इलाज चल रहा है।
ठुनका टुडू अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार तड़के अचानक जोर की आवाज के साथ घर पर वज्रपात हुई। माैके पर ही ठुनका टुडू, उसकी सात वर्षीय बेटी लखी टुडू और 12 वर्षीय भतीजी अंजलि टुडू की माैत हो गई। जबकि परिवार के चार मूर्छित हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग दाैड़े-दाैड़े ठुनका के घर पहुंचे। परिवार के बचे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना में मूर्छित लोगों का गांव में ही प्राथमिक इलाज किया गया जिसके बाद होश आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया। 11 बजे तक प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा गांव में नहीं पहुंचा था।