Move to Jagran APP

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 26 खिलाड़ी चयनित

जामताड़ा : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को गुरुवार को जामताड़ा

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 10:34 AM (IST)
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 26 खिलाड़ी चयनित

जामताड़ा : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को गुरुवार को जामताड़ा जिला कुश्ती संघ की ओर से जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 50 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। जिसमें विभिन्न भार वर्ग के 26 खिलाड़ी का चयन किया गया। ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीनबंधु ¨सह, नितेश सेन, सूरज कुमार पासवान, राहुल ¨सह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बता दें कि पांच से 9 अक्टूबर तक रांची में झारखंड राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

चयनित खिलाड़ी : अंडर 14 वर्ग में विल्सन टुडू, धर्मराज यादव, प्रभात कुमार, राकेश पाल, छोटू कुमार, सूरज कुमार महतो, अंडर 17 वर्ग में फिलिप्स सोनू किस्कू, ¨प्रस कुमार, करण कुमार, अभिषेक दत्ता, राजू महतो, पंकज कुमार ¨सह, बिट्टू कुमार, सोनू कुमार यादव, मुकेश यादव, अजय यादव, अमलेश यादव, सुभाष सोरेन, ¨सटू कुमार हेम्ब्रम जबकि अंडर 19 वर्ग में नितेश कुमार, बलराम यादव, भीम यादव एवं चंदन कुमार का चयन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.