21 लोगों से वसूली किया 2100 जुर्माना
करमाटांड़ (जामताड़ा) शनिवार को सीओ गुलजार अंजुम के नेतृत्व में करमाटांड़ गणपत महतो
करमाटांड़ (जामताड़ा): शनिवार को सीओ गुलजार अंजुम के नेतृत्व में करमाटांड़ गणपत महतो चौक व सुभाष चौक स्थित मुख्य बाजार में मास्क जांच अभियान चलाकर सभी दुकानों व राहगीरों का मास्क जांच किया। मास्क जांच अभियान में कुल 21 लोगों से 2100 रुपये जुर्माना वसूली की गई। बाजार स्थित कई दुकान जाकर बिना मास्क वाले दुकानदार व ग्राहकों को भी जुर्माना भरना पड़ा। जांच अभियान से पूरे बाजार में हड़कंप का माहौल बन गया। बिना मास्क वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। जांच अभियान को लेकर अंचल अधिकारी गुलजार अंजुम ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर दस्तक देने वाली है इससे पहले सभी लोग सतर्क हो जाएं। कोरोना गाइडलाइन के पालन कराने को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा इसलिए लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकले। मौके पर बीसीओ थियोफिल टुडू, कर्मचारी अरुण दास, हीतेश कुमार दास, लीलटो हेंब्रम, अमीन महताब अंसारी, पोरेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, गुरुदेव यादव, महबूब अंसारी, आदि मास्क जांच अभियान में शामिल थे।