20 आपराधिक कांडों का होगा स्पीड ट्रायल
जामताड़ा : जिले के 20 आपराधिक कांडों का अब कोर्ट में त्वरित विचारण(स्पीड ट्रायल) होगा। ए
जामताड़ा : जिले के 20 आपराधिक कांडों का अब कोर्ट में त्वरित विचारण(स्पीड ट्रायल) होगा। एसपी डॉ. जया रॉय ने विभिन्न थानों के ऐसे कांडों का चयन कर उसकी सूची सीआइडी समेत पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को भेज दी है। अब ऐसे कांडों की सूची राज्य मुख्यालय से हाईकोर्ट भेजी जाएगी। हाईकोर्ट से निर्देश मिलने के साथ यहां विभिन्न अदालत में संबंधित कांडों का त्वरित विचारण होगा।
पुलिस की मानें राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पिछले हफ्ते ही यहां एसपी डॉ. जरा रॉय ने एडीपीओ पूज्य प्रकाश, डीएसपी जयदीप लकड़ा, सभी इंस्पेक्टर व थानेदारों के साथ मैराथन बैठक की थी। निर्धारित प्रकृति के अनुसार कांडों के चयन के लिए बुलाई गई थी। इसी बैठक में पिछले दो वर्षो में दर्ज 20 कांडों का चयन किया गया। चयनित कांडों में करमाटांड़ व नारायणपुर थाना से जुड़े नौ साइबर अपराध व शेष जामताड़ा, नाला, ¨बदापाथर आदि थानों से है। त्वरित विचारण में साइबर कांडों के अलावा कुंडहित थाना क्षेत्र में अफीम की खेती, नाला इलाके में हुई पीयूष की हत्या, ¨बदापाथर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई कपड़ा व्यवसायी से लूट आदि कांड हैं। आर्म्स एक्ट से जुड़े कई कांड भी त्वरित विचारण में शामिल किया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूरे राज्य में स्पीड ट्रायल के लिए एक हजार आपराधिक कांडों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 20 कांड जामताड़ा जिले का है। त्वरित विचारण के जरिए आपराधिक वारदातों की सुनवाई जल्दी पूरी होने से दोषी को सजा भी शीघ्र मिलेगी। इस आपराधिक वारदातों पर अंकुश भी लगेगा।