नाला के क्वारंटाइन कक्ष में रखे गए 17 लोग
नाला (जामताड़ा) मुख्यालय स्थित दलाबड़ पंचायत के आदिवासी कल्याण छात्रावास में निर्मित क्वारंटाइन कक्ष में 17 लोगों को रखा गया है। इन लोगों को भोजन समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की पहल प्रशासन ने की है।
नाला (जामताड़ा) : मुख्यालय स्थित दलाबड़ पंचायत के आदिवासी कल्याण छात्रावास में निर्मित क्वारंटाइन कक्ष में 17 लोगों को रखा गया है। इन लोगों को भोजन समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की पहल प्रशासन ने की है। बुधवार को बंगाल से आ रहे लोगों को क्षेत्र के बॉर्डर स्थित महेशमुंडा नाका पर चिकित्सक ने जांच कर क्वारंटाइन में रखा। गुरुवार को एक मधुपुर जानेवाले व्यक्ति को क्वारंटाइन में रखा गया है।
डॉ. राम कृष्ण बाबू के मुताबिक एक भी व्यक्ति सर्दी-खांसी, बुखार से ग्रसित नहीं है। समय-समय पर सभी का हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र के किसी भी लोगों को भूख से तड़पने नहीं दिया जाएगा। अनाज उपलब्ध कराने को लेकर पंचायत सचिव को पंचायत वार निगरानी कर गरीबों की सूची उपलब्ध कराने व गांव-गांव अनाज पहुंचाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी महेश वर्णवाल, पंचायत सचिव चंचल दास, निमाई देवांशी, विनय कांत झा आदि पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं।