Move to Jagran APP

बुढ़ापे में भी जवां रहेंगे आपके दांत, खाने में नहीं होगी तकलीफ Jamshedpur News

अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैैं तो जिंदगी भर अपने दांतों को जवां रख सकते हैं। इसके लिए डेंटल इंप्लांट कराने होंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 10:07 PM (IST)
बुढ़ापे में भी जवां रहेंगे आपके दांत, खाने में नहीं होगी तकलीफ Jamshedpur News
बुढ़ापे में भी जवां रहेंगे आपके दांत, खाने में नहीं होगी तकलीफ Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। Jagran Prashna Prahar अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैैं तो जिंदगी भर अपने दांतों को जवां रख सकते हैं।  इसके लिए डेंटल इंप्लांट कराने होंगे।

loksabha election banner

उक्त बातें बुधवार को दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार सरोष ने कहीं। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में उपस्थित होकर लोगों को उनके सवालों का जवाब दे रहे थे। डॉ. कुमार सरोष ने कहा कि अगर आपकी दांत टूट जाए तो उसकी भरपाई के लिए इंप्लांट कराया जा सकता है। इंप्लांट एक दांत का भी होता है और सभी दांतों का भी। यह उसी तरह काम करता और दिखता है जैसे स्थायी दांत होतेे है। किसी भी उम्र में इंप्लांट कराया जा सकता है। शहर में इंप्लांट को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है और कराने भी पहुंच रहे है।

हालांकि, यह थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन, इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। आयुष्मान भारत योजना में शामिल कर इसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। डॉ. कुमार सरोष ने बताया कि परमानेंट इंप्लांट में दांत को निकालकर या निकल चुके दांत की जगह इंप्लांट लगाते हैैं। इंप्लांट के दो माह बाद उसपर दांत को फिक्स किया जाता है। इसमें करीब दो से तीन माह का समय लगता है। इसके सक्सेस रेट शत फीसद है। डॉ. कुमार सरोष से लोगों की बातचीत का प्रमुख अंश...।

सवाल : आगे का एक दांत टूट गया है। शादी में काफी परेशानी हो रही है। सरिता कुमारी, बारीडीह।

जवाब : डेंटल इंप्लांट कराया जा सकता है। असली दांत की तरह ही वह दिखेगा और काम भी करता है। एक दांत का इंप्लांट कराने पर 20 से 45 हजार रुपये खर्च आता है।

सवाल : मेरे मुंह से बदबू आता है। क्या करें। सुरेंद्र कुमार, भुईयांडीह।

जवाब : दांत की सफाई करनी होगी। इससे ठीक हो जाएगा।

सवाल : मेरे दांत में पिलू होने की वजह से सड़ रहा है। गांव के एक डॉक्टर ने जड़ी-बूटी दिया था लेकिन फिर से हो गया है। मानिक हेम्ब्रम, गम्हरिया।

जवाब : दांत में पिलू नहीं होता बल्कि बैक्टीरिया होता है, जो हमें दिखाई नहीं देती। जड़ी-बूटी के चक्कर में पडऩे से दांत खराब हो जाते है।

सवाल : दांत में तेज दर्द होता है। दवा खाने से ठीक हो जाता है। अमृता कुमारी, आदित्यपुर।

जवाब : देखना होगा किस कारण से दर्द दे रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सवाल : दांत टूट गया है, सिर्फ जड़ बच गया है। साधना चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : जड़ को भी निकालना होगा। गैस व एसीडिटी की वजह से भी दांत टूटने लगता है।

सवाल : दांत से खून आ रहा है। मसूड़ा कभी-कभी फुल जाता है। पूनम कुमारी, आदित्यपुर।

जवाब : दांत की सफाई करने से मसूड़ा ठीक हो जाएगा। मसूड़े से खून भी नहीं बहेगा और बदबू भी नहीं आएगी।

सवाल : दांत में कनकनी होती है। पपायी चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : रुट कनाल से ठीक हो जाएगा। इसपर दो से तीन हजार खर्च आता है।

सवाल : छह महीने से मसूड़े से रुक-रुक कर निकलता है। ए. कैवर्तो।

जवाब : यह बड़ी समस्या नहीं है। दांत की सफाई कराने से ठीक हो जाता है।

सवाल : पत्नी का मसूड़ा फुल गया है। भोजन करने पर खाना दांत में फंसता है। सोनू सिंह, आजाद क्लब।

जवाब : रूट कनाल करने से यह परेशानी ठीक हो जाती है। 

दांतों की मजबूती के लिए रखें ध्यान

डॉ. कुमार सरोष ने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखना है तो पान, तंबाकू, सुपारी और अन्य जर्दायुक्त मसाला खाने से बचना चाहिए। दांत हिल रहे हैैं या मसूड़े से खून निकल रहा है तो डॉक्टर से परामर्श करें। छोटे बच्चों को रात में दूध पिलाकर न सुलाएं। रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। दांतों में सडऩ या कीड़े लगने का खतरा 80 फीसद कम हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.