Move to Jagran APP

भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को समर्थन देते हुए सीपीएम की बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव चितरंजन महतो के नेतृत्व में समर्थकों ने जुलूस निकाला। इस क्रम में बहरागोड़ा मुख्य बाजार होते हुए कालियाडिगा चौक पर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:30 AM (IST)
भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

संसू, बहरागोड़ा : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को समर्थन देते हुए सीपीएम की बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव चितरंजन महतो के नेतृत्व में समर्थकों ने जुलूस निकाला। इस क्रम में बहरागोड़ा मुख्य बाजार होते हुए कालियाडिगा चौक पर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव मंडलीय सदस्य स्वपन महतो, बहरागोड़ा लोकल कमेटी सचिव चितरंजन महतो के साथ साधुनाथ, अभिजीत जाना, सुकरा मुंडा, सुकुमार राणा, पप्पू दास, आकुल करुआ, राजकुमार नायेक, राजकुमार दुबे, गुणाधर सी, दिलीप सीट, सचिदुलाल बोस, साधन नायेक, बाबलू नायेक, लिलि नायेक, बासंती नायक आदि उपस्थित थे। इधर, सीपीआइ की ओर से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार पथ से एनएच-18 पर नारेबाजी की गई। रैली में मिलन प्रकाश बाला, सत्यवान प्रधान, देबू दंडपात, स्वपन महापात्र, पशुपति पैरा, सुबल दास, रंजीत नायक, जितेन नायक आदि उपस्थित थे। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद ने मुख्य बाजार से एनएच-18 तक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साहू, समीर दास, सुमित साहू, आशीष गिरी, गुरुचरण मंडी, विकास घोष, राजीव लेंका समेत कांग्रेसियों में तापस महापात्र, विमल बारिक, एके फाल्गुनी घोष और राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार आदि शामिल थे। समर्थकों ने निकाली बाइक रैली, बंद कराई दुकानें : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद का डुमरिया मे व्यापक असर रहा। बंद के समर्थन में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने सुबह सड़क पर उतरे। प्रखंड अध्यक्ष भगत बास्के के नेतृत्व मे वरिष्ठ नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, मिर्जा सोरेन, जयपाल सिंह मुर्मू,भगत हांसदा, चैतन मुर्मू, लाल बिहारी भकत, रामदास हेंब्रम, अर्जून मुर्मू, दांदु मार्डी, डा. संजय किस्कू, काड़ु मुर्मू, चांदराई सोरेन, दुर्गा चरण हेंब्रम आदि कार्यकर्ताओं ने डुमरिया से कुमड़ाशोल तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छिटपुट खुली दुकानों को बंद कराया। बंद के दौरान डुमरिया में वाहन पूरी तरह ठप रहे। बंद समर्थक बाजार में घंटों रुके रहे। इधर बंद समर्थकों के द्वारा संभावित किसी भी परिस्थिति को निपटने के लिए डुमरिया थाने की पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी थी। हालांकि बंद समर्थकों द्वारा कहीं से हुड़दंग मचाने की सूचना नहीं है। भारत बंद डुमरिया में शांति पूर्ण रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.