चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में महिला का हुआ ये हाल, गंवाने पड़े एक पैर Jamshedpur News
गालूडीह स्टेशन पर शनिवार सुबह हादसे में महिला को पैर गंवाना पड़ा। गालूडीह थाना क्षेत्र के केसरपुर की महिला राखा माइंस के राजदोहा जाने के लिए घर से निकली थी।
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह स्टेशन पर शनिवार सुबह हादसे में महिला को पैर गंवाना पड़ा। गालूडीह थाना क्षेत्र के केसरपुर की महिला राखा माइंस के राजदोहा जाने के लिए घर से निकली थी। गालूडीह स्टेशन में खड़गपुर से टाटा जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला शोमी भगत अपने रिश्तेदार सुमित्रा पात्र के साथ नरवा के राजदोहा जा रही थी। शोमी ट्रेन में सवार हो गई लेकिन उसकी रिश्तेदार सुमित्रा पातर चल नहीं पाई। इसके बाद जैसे ही शोमी उतरने लगी ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में वह गिर गई। उसका बायां पैर प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया और पैर के चिथड़े उड़ गए। लोगों ने तत्काल उसे निरामय क्लिनिक में पहुंचाया जहां प्राथमिक चिकित्सा के के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।