विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का पैसा क्यों नहीं निकल रहा? अधिकारियों ने बताई असली वजह

Published: Wed, 08 Jan 2025 11:31 AM (IST)

झारखंड सरकार ने लाखों महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी लेकिन कई महिलाओं के खाते में ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में आई परेशानी (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में आई परेशानी (जागरण)

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना का पैसा निकालने में आ रही बड़ी परेशानी
  2. मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आते हैं

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand News: झारखंड सरकार की ओर से छह जनवरी सोमवार को लाखों महिलाओं के बैंक खाते में मंइयां सम्मान योजना के तहत राशि भेजी गई मगर ऐसी कई महिलाएं है जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा।

मंगलवार को करीब 1000 महिलाएं सुबह से शाम तक जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय यह जानने पहुंची की उनके खाते में अब तक पैसा क्यों नहीं आया तो जवाब मिला कि मंइयां सम्मान योजना का बेवसाइट चार जनवरी से ही बंद है।

अब बेवसाइट कब खुलेगी इसकी जानकारी भी प्रखंड की ओर से महिलाओं को नहीं दिया जा रहा है। दर्जनों महिलाएं मंइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने पहुंची तो उन्हें भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

मंईयां सम्मान योजना की राशि से निराश हुईं महिलाएं

मंईयां सम्मान योजना की राशि खाता में 2500 रुपये नहीं मिलने से कई गांव की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को कंपकंपाती ठंड के बावजूद प्रखंड मुख्यालय पहुंची। योजना का लाभ न मिलने की पर नाराजगी जताई।

मंजू देवी, संगीता देवी, कविता देवी, चंपा देवी, जसोदा देवी, चंचल देवी समेत अन्य महिलाओं का कहना है कि योजना के तहत पैसा अब तक उनके खाते में नहीं आया है।

जबकि, चुनाव से पूर्व ही उन लोगों ने आवेदन फार्म को पंचायत भवन में आयोजित कैंप में जमा किया था। इसमें कुछ लोगों का आवेदन ऑनलाइन किया गया और कुछ लोगों के आवेदन का पता भी नहीं चल रहा है। पता लगाने के लिए आए हैं कि योजना का पैसा क्यों नहीं मिल रहा है।

मंजू देवी ने सुनाया दर्द

  • मंजू देवी ने कहा कि हम लोगों की बात कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। संजू देवी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कई महिलाओं को अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है, जबकि एक ही परिवार के दो तीन महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है।
  • चंपा देवी ने बताया कि वह कई बार प्रखंड कार्यालय पता कर चुकी हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है।
  • यशोदा देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ भेद भाव कर रही है। इसके अलावा हदारी की संजू देवी, रानी देवी,चंपा देवी समेत अन्य महिलाओं ने मंइयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।
  • महिलाओं की शिकायत पर बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि सर्वर नहीं चलने के कारण उनके आवेदन को चेक नहीं किया जा सका। चेक करने के बाद ही मंइयां सम्मान की राशि नहीं मिलने के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का इन महिलाओं को अब नहीं मिलेगा लाभ, CM हेमंत सोरेन ने कर दिया एलान

Jharkhand News: निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में नया मोड़, अब झारखंड हाईकोर्ट ने दे दिया ये आदेश