सेवानिवृत्त पर मेडिकल एक्सटेंशन को लेकर एसएन ग्रेड कर्मियों में संशय
यूनियन नेतृत्व के मौन होने से उन्हें भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत लगभग 6500 न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं। इस पर संशय है। गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के 214 कमेटी मेंबरों के वाट्सएप ग्रुप पर एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व से इस मामले में सवाल पूछा था लेकिन, देर शाम तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व ने बुधवार को कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा में विस्तार पर समझौता किया। इसकी आधिकारिक घोषणा यूनियन नेतृत्व ने प्रेसवार्ता कर की लेकिन, न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों को तकलीफ इसी बात से है। एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर कई बार समझौते की कॉपी ग्रुप पर साझा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन, यूनियन नेतृत्व मौन है। कमेटी मेंबरों का कहना है? कि वर्ष 2018 चुनाव से पहले भी अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने ही मेडिकल एक्सटेंशन बंद नहीं होने की घोषणा की थी। चुनाव के बाद ही इसे बंद कर दिया गया। दूसरी शंका इस बात से भी है? कि कंपनी में डीए हो या ग्रेड रिवीजन समझौता। प्रबंधन-यूनियन के बीच हर समझौते में अलग से न्यू सीरीज ग्रेड को किस तरह की सुविधा मिलेगी, उनका पदनाम जोड़ा जाता है, लेकिन, नए समझौते में ऐसा कुछ नहीं है। एक लाइन में सभी कर्मचारी लिख दिया गया। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद मेडिकल सुविधा में विस्तार का लाभ मिलेगा या नहीं। कमेटी मेंबरों का कहना है कि कर्मचारी उनसे सवाल पूछ रहे हैं लेकिन, यूनियन नेतृत्व के मौन होने से उन्हें भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यदि एनएस ग्रेड कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा का लाभ मिलना है, तो सभी को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने में हर्ज क्या है? क्योंकि मेडिकल एक्सटेंशन पर सहीं जानकारी नहीं मिलने से 6500 एनएस ग्रेड के कर्मचारी भी परेशान हैं। वहीं, पूरे मामले में यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व का कहना है? कि टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन ने एक समझौता किया है? कि मेडिकल सुविधा विस्तार का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा। यदि एनएस ग्रेड के कर्मचारी खुद को कंपनी का कर्मचारी समझते हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
------
42 वर्ष की उम्र सीमा को बढ़ाकर की जाए 50 वर्ष
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील में 500 इम्प्लाई रिलेशन की खबर पाकर गुरुवार शाम निबंधित कर्मचारी पुत्र टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और शीर्षस्थ नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान निबंधित पुत्रों ने बहाली के लिए तय उम्र सीमा को 42 से बढ़ाकर 50 करने की मांग की। जो निबंधित पुत्र असफल होंगे या जिनकी उम्र सीमा पार हो चुकी है उन्हें पूर्व की तरह एकमुश्त पैकेज का लाभ देने की मांग की गई। निबंधित कर्मचारी पुत्रों के नेतृत्वकर्ता परशुराम बागी ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो छठ पूजा के बाद वे वृहद रूप से आंदोलन करते हुए यूनियन कार्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर देंगे।