Move to Jagran APP

Weather Update : बदलने लगा मौसम, ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश Jamshedpur News

अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में इसी हफ्ते मानसून का आगमन हो सकता है। वैसे शहर और आसपास के क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधि तेज है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 02:03 PM (IST)
Weather Update : बदलने लगा मौसम, ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश Jamshedpur News
Weather Update : बदलने लगा मौसम, ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शहर और आसपास के क्षेत्र का मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है।  इस दौरान चक्रवाती हवाओं के चलने के साथ अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से ही बारिश शुरू हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब क्षेत्र से मानसून को और गति मिल रही है। मानसून और तेजी से आगे बढ़ेगा। झारखंड के अलावा गंगीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बिहार में 14 जून तक मानसून का असर देखा जा सकता है।

अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में इसी हफ्ते मानसून का आगमन हो सकता है। वैसे शहर और आसपास के क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधि तेज है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को सुबह से ही कोल्हान का मौसम बदलना शुरू हो गया है। लौहनगरी और आसपास के क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

साथ कुछ भागों में बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को जिले में दो मिमी, 12 जून को 9 मिमी, 13 जमन को 2 मिमी और 14 जून को 8 मिमी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरने की उम्मीद है।

घाटशिला में हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत 

घाटशिला में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से लोगों ने इस भीष्ण गर्मी में राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिनों से प्रचंड गर्मी से लोग त्रस्त थे। गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को राहत मिली है।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

झमाझम बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। लगातार मौसम के बढ़ते तापमान से किसान भी चिंतित थे। बारिश होने से किसानों को खेतों की जुताई में भी सहूलियत मिलेगी। किसान खेती कार्य कर सकेंगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.