Move to Jagran APP

Weather Update : रहें तैयार, भिगोएगी बारिश; जानें मौसम का हाल Jamshedpur News

पूर्वी सिंहभूम जिले में 25 अप्रैल को 14 मिमी बारिश हो सकती है। वहीं 26 को 15 मिमी 27 को 13 मिमी 28 को 26 मिमी और 29 अप्रैल को छह मिमी बारिश होने की संभावना है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 08:22 AM (IST)
Weather Update :  रहें तैयार, भिगोएगी बारिश; जानें मौसम का हाल Jamshedpur News
Weather Update : रहें तैयार, भिगोएगी बारिश; जानें मौसम का हाल Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। Weather Update जमशेदपुर शहर सहित कोल्‍हान प्रमंडल के विभिन्‍न इलाकों में 30 अप्रैल तक रोज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसा मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र दारीसाई के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 25 अप्रैल को 14 मिमी बारिश हो सकती है। वहीं 26 को 15 मिमी, 27 को 13 मिमी, 28 को 26 मिमी और 29 अप्रैल को छह मिमी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। मेघ गर्जन के साथ बिजली भी चमकेगी। वैसे शुक्रवार को शहर का मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली रही, जिसके कारण तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

करीब-करीब रोज ही हो रही बारिश

कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में इधर कुछ दिनों से करीब-करीब रोज ही बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर दिन में काली घटाएं छाईं और रात सा नजारा दिखने लगा था। करीब आधे घंटे तक जमकर बादल गरजे तो मेघ भी बरसा। सुबह से तेज धूप व गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से कुछ राहत भी मिली।

तापमान में होगी गिरावट

आधे घंटे की बारिश से पूरा इलाका तरबतर हो गया। दरअसल, पूर्वी सिंहभूम में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिख रहा है। तन झुलसाने वाली धूप तो दोपहर बाद बारिश की बूंदें रोजमर्रा में शुमार हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जमशेदपुर शहर और आसपास के इलाके में  मौसम का मिजाज अगले पांच दिन तक ऐसे ही बदलता रहेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ बारिश भी होगी। तापमान में गिरावट होगी जो गिरकर 30 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच सकता है।

चक्रवात का असर

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से असम तक बने चक्रवात के कारण झारखंड का मौसम भी करवट ले रहा है। चक्रवात का ही असर था कि विगत सोमवार की आधी रात को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चली थी। जमशेदपुर शहर में कुल 31.4 मिमी बारिश हुई थी। शहर और आसपास के क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद आंधी कमजोर होकर मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गया। 

 इस तरह बदल रहा तापमान

  दिन    अधिकतम      न्‍यूनतम   

♦ शुक्रवार     32.5         20.8 

♦ गुरुवार      32.2         20.4  

♦ बुधवार      33.2         20.6

♦ मंगलवार   30.6        19.0

♦ सोमवार    23.7         14.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.