वॉलीबॉल रेफरी क्लीनिक सह परीक्षा 13 से
झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रांची स्थित खेलगांव में 13 से 15 जुलाई तक रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 09:33 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 09:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रांची स्थित खेलगांव में 13 से 15 जुलाई तक राज्य रेफरी क्लीनिक सह परीक्षा का आयोजन किया गया है। उक्त परीक्षा में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन से पांच लोगों को नामाकित किया गया है, जिसमें अमरीक सिंह, हरे राम, धनरंजन शर्मा, देवब्रत राउत व लक्ष्मी पांडेय के नाम शामिल हैं। क्लीनिक में नेशनल रेफ़री सुनील कुमार राय, राजेश्वर गुप्ता व आरके मिश्रा भी भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें