पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में दर्जनों ने थामा झामुमो का दामन
घाटशिला के गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लाक पंचायत के खेजुरदाड़ी में झामुमो ने दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कराया।
घाटशिला(जेएनएन)। आगामी चुनावों के मद्देनजर कोल्हान में राजनीतिक सरगरमी पिछले काफी दिनों से बढ़ी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाजपा, झाविमो, आजसू आदि ने सभी बड़े नेता यहां का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आधार बढ़ाने की कवायद कर चुके हैं। स्थानीय नेताओं द्वारा भी लोगों को जोडऩे और आधार बढ़ाने की कसरत चल रही है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लाक पंचायत के खेजुरदाड़ी में झामुमो ने दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कराया।
पूर्व विधायक रहे मौजूद
यहां आयोजित कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष एवं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने बैठक की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और झामुमो को ही जनता का असली हितैषी बताते हुए उसकी सरकार आने पर तमाम जनसस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौकै पर दर्जनों ग्रामीणों ने झामुमो में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
मामला पहनाकर स्वागत
जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने माला पहनाकर सबों का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की किसी प्रकार की समस्या हो तो वे ग्रामीणों की मदद को हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसाई हांसदा, दुर्गा मुर्मू, सुराई टुडू, चैतन्य मुर्मू, सुबोध मुर्मू, विक्टर सोरेन, सुबदा सोरेन आदि उपस्थित थे ।